Wednesday, May 27, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentDon 3 : रणवीर सिंह पर बैन की मांग के बीच नया...

Don 3 : रणवीर सिंह पर बैन की मांग के बीच नया डॉन कौन? शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के नाम से बढ़ा सस्पेंस

Don 3 : मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी के दोनों पार्ट्स से जबरदस्त सफलता हासिल की, लेकिन ‘डॉन 3’ उनके लिए मुश्किलों का कारण बनती नजर आ रही है। यह फिल्म लंबे समय से उनके खाते में थी और जनवरी में इसकी शूटिंग शुरू होने वाली थी। हालांकि, शूटिंग शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले ही रणवीर ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद फरहान खान (Farhan Akhtar) ने दावा किया कि फिल्म को करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। खबरों के मुताबिक, इस नुकसान की भरपाई के लिए FWICE की मदद ली गई और अब संगठन की ओर से रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने की मांग तक उठाई गई है।

रणवीर के ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद फिल्म के नए लीड स्टार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सबसे ज्यादा जिन दो नामों की चर्चा हो रही है, वो हैं शाहरुख खान और रितिक रोशन। हालांकि, शाहरुख खान पहले ही इस फिल्म को करने से इनकार कर चुके हैं। वहीं ऋतिक रोशन ने भी ‘डॉन 3’ से जुड़ने की खबरों को महज अफवाह बताया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन दोनों सितारों के नाम की चर्चा फिर क्यों शुरू हुई? अब फैंस को इंतजार है कि मेकर्स आखिर किस बड़े चेहरे के साथ ‘डॉन 3’ को आगे बढ़ाते हैं।

दरअसल, जब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ‘डॉन 3’ से किनारा किया और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने फिल्म को हुए नुकसान की बात कही, उसी दौरान एक और बड़ा दावा सामने आया था। खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने मेकर्स पर ही सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि फिल्म में उन्हें रिप्लेस करने की तैयारी चल रही थी और इसके लिए शाहरुख खान और रितिक रोशन जैसे बड़े सितारों से बातचीत की जा रही थी। हालांकि, बाद में ऋतिक रोशन ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें कभी ‘डॉन 3’ का ऑफर ही नहीं मिला। वहीं शाहरुख खान पहले ही इस फ्रैंचाइजी में वापसी को लेकर अपनी अनिच्छा जाहिर कर चुके हैं।अब रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद एक बार फिर दोनों सुपरस्टार्स के नाम चर्चा में हैं। ऐसे में सवाल यही उठ रहा है कि क्या ‘डॉन 3’ के लिए अब समीकरण बदल सकते हैं? क्या मेकर्स किसी बड़े सरप्राइज की तैयारी में हैं, या फिर यह सिर्फ फैंस के बीच चल रही अटकलें हैं?

अब कौन लेगा रणवीर सिंह की जगह ?

इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या शाहरुख खान एक बार फिर ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे? हालांकि, इस सवाल का जवाब शायद खुद मेकर्स के पास भी फिलहाल नहीं है। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शाहरुख खान फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। वहीं कुछ खबरों में यह भी कहा गया कि वह तभी प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे, जब Atlee बतौर डायरेक्टर फिल्म का हिस्सा बनेंगे। लेकिन बाद में एटली ने इन खबरों को पूरी तरह गलत करार दिया। अब ऐसे में सबकी नजरें फरहान अख्तर पर टिकी हैं कि क्या शाहरुख इस मुश्किल वक्त में उनका सहारा बनेंगे या नहीं। हालांकि, फिलहाल इसकी संभावना काफी कम नजर आती है, क्योंकि सुपरस्टार इस समय अपने दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं।

वहीं, दूसरा बड़ा नाम रितिक रोशन का सामने आ रहा है, जिनका नाम काफी समय से ‘डॉन 3’ से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, ऋतिक पहले ही साफ कर चुके हैं कि उन्हें कभी इस फिल्म का ऑफर ही नहीं मिला। उनके इस बयान के बाद तमाम अफवाहों पर विराम लग गया था। लेकिन अब रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने के बाद एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अगर मेकर्स चाहें, तो ऋतिक रोशन को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया जा सकता है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन इमेज को देखते हुए वह ‘डॉन 3’ के लिए मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि, फिल्म की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सबसे बड़ा सवाल यही है कि पहले मेकर्स नुकसान की भरपाई कैसे करेंगे। क्योंकि जब तक प्रोजेक्ट से जुड़े विवाद और आर्थिक नुकसान का हल नहीं निकलता, तब तक ‘डॉन 3’ का खेल आगे बढ़ना मुश्किल नजर आ रहा है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image