Thursday, May 28, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessMercedes Benz Sales: मर्सिडीज ने 2024 में भारत में बेची रिकॉर्ड कारें,...

Mercedes Benz Sales: मर्सिडीज ने 2024 में भारत में बेची रिकॉर्ड कारें, 2025 में उतारेगी 8 नए मॉडल

पुणे। लग्जरी कार मैन्युफैक्चरर मर्सिडीज-बेंज इंडिया इस साल बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों सहित 8 नए मॉडल पेश करने की योजना बना रही है. कंपनी 2024 में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करने के बाद इस गति को बनाए रखना चाहती है. मर्सिडीज ने गुरुवार को बताया कि उसने पिछले साल 19,565 गाड़ियां बेचीं, जो 2023 के 17,408 के आंकड़े की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है.

इलेक्ट्रिक वाहनों की सालाना आधार पर बिक्री दोगुनी

मर्सिडीज की 2024 में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर दोगुनी हो गई. कंपनी ने कहा कि पिछले साल बेचे गए चार वाहनों में से एक टॉप एंड व्हीकल (टीईवी) था. इस श्रेणी के वाहनों की कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक है. मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा कि नए पेश किए जाने वाले वाहनों में नए मॉडल के साथ-साथ मौजूदा मॉडल के नए संस्करण भी शामिल होंगे. कंपनी ने पिछले साल भारत में 14 नए मॉडल पेश किए थे।

अय्यर ने कहा कि कंपनी आशावादी बनी हुई है क्योंकि पिछले साल की दूसरी छमाही में कुछ मुश्किलों के बावजूद 2025 में भी बिक्री में वृद्धि जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में बाजार की वृद्धि दर घटकर दो-तीन प्रतिशत रह गई तथा टीईवी की मजबूत मांग के कारण मर्सिडीज की बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

साल की शुरुआत में मिले 2000 से ज्यादा कारों के ऑर्डर

अय्यर ने कहा, ”हमने नए साल की शुरुआत 2,000 से ज़्यादा कारों के ऑर्डर से की है. मुझे लगता है कि इससे हमें 2025 में आगे बढ़ने का काफी भरोसा मिलता है. विनिमय दर फिलहाल अनुकूल बनी हुई है, लेकिन यदि इसमें बदलाव होता है तो कीमत पर कुछ असर पड़ सकता है, जिससे मांग प्रभावित हो सकती है. इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री पर अय्यर ने कहा कि नए मॉडल पेश किए जाने से कंपनी को 2024 में बिक्री में सालाना आधार पर 94 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने में मदद मिली है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image