Friday, November 20, 2026
HomeIndiaAhmedabad Plane Crash: 650 फीट की ऊंचाई पर अचानक क्यों आई विमान...

Ahmedabad Plane Crash: 650 फीट की ऊंचाई पर अचानक क्यों आई विमान में खराबी, प्लेन क्रैश को लेकर MCA सचिव ने बताई ये वजह

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश के लोगों को झकझोर कर दिया। इस हादसे को 49 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देशवासियों को झकझोर कर दिया है। इस हादसे को 49 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। आखिर 12 जून की दोपहर को क्या हुआ था? अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन टेकऑफ करते ही कुछ दूर जाकर कैसे क्रैश हो गया? जबकि विमान 650 फीट की ऊंचाई पर जा चुका था, इसके बावजूद प्लेन टेकऑफ करते समय अचानक काम करना क्यों बंद कर दिया। इन सभी सवालों के जवाब खोजे जा रहे हैं। इसी बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने पूरी घटना का विवरण साझा किया है।

प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही अहमदाबाद ATC से संपर्क किया

उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा के मुताबिक, 12 जून का करीब 2 बजे हमें खबर मिली कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन क्रैश हो गया है। अधिक जानकारी के लिए हमने तुरंत अहमदाबाद ATC से संपर्क किया। जहां हमें पता चला कि AI 171 में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 230 पैसेंजर्स, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स थे।

पायलट ने अहमदाबाद ATC को सूचना दी

इस विमान ने 1:39 बजे रनवे से उड़ान भरी और 650 फीट के बाद विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और विमान ऊंचाई नहीं पकड़ पाया। इसी वक्त विमान के पायलट ने अहमदाबाद ATC को सूचना दी कि यह मेडे (पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति) है। ATC के मुताबिक जब उन्होंने विमान से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके 1 मिनट बाद विमान एअरपोर्ट से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेघानी नगर इलाके में क्रैश हो गया।

पेरिस-दिल्ली-अहमदाबाद तक भरी थी सुरक्षित उड़ान

समीर सिन्हा ने AI 171 की अन्य उड़ानों की जानकारी देते हुए बताया, लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले यह विमान पेरिस से दिल्ली और फिर दिल्ली से अहमदाबाद गया था। इस दौरान कोई भी तकनीकी खराबी नहीं आई। प्लेन क्रैश के बाद अहमदाबाद रनवे को ढ़ाई बजे बंद कर दिया गया था। सभी प्रोटोकॉल फॉलो करने के बाद रनवे शाम को 5 बजे खोला गया। बता दें कि प्लेन सवार 241 लोगों की मौत हुई है। एक जीवित बचा है। मारे गए 241 लोगों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक है। प्लेन जिस हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया था, वहां से 29 शव मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: Udaipur News: उदयपुर में पूर्व सांसद के बेटे ने की आत्महत्या, लाइब्रेरी में लगाया फंदा, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image