Saturday, May 23, 2026
HomeIndiaभारत की 4 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे मार्को रुबियो, पीएम मोदी से...

भारत की 4 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे मार्को रुबियो, पीएम मोदी से आज करेंगे मुलाकात, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिवसीय भारत दौरे पर शनिवार सुबह कोलकाता Kolkata पहुंचे। करीब 14 साल बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा हुआ है। रुबियो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।

Marco Rubio India Visit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी 4 दिवसीय भारत यात्रा के तहत शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे. यह करीब 14 साल बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा है. इससे पहले मई 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कोलकाता का दौरा किया था. रुबियो की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के रूप में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है.

भारत में अमेरिकी राजदूत ने कही ये बात

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘विदेश मंत्री मार्को रुबियो कोलकाता पहुंच चुके हैं. यह उनकी भारत की पहली यात्रा है. आज बाद में हम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे. आने वाले दिनों में व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, क्वाड और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी तथा सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा.’

अमेरिकी विदेश मंत्री का दौरा क्यों है अहम ?

अमेरिकी राजदूत ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘अपने मित्र मार्को रुबियो का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है. आने वाले दिनों के लिए हमारा एजेंडा काफी अहम और व्यापक है, जिसमें क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक भी शामिल है. इसका उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति के उस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है, जिसके तहत भारत-अमेरिका साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाया जाना है. मुझे सार्थक बातचीत और ठोस प्रगति की उम्मीद है.’

रुबिया की भारत यात्रा का शेड्यूल

रुबियो 23 से 26 मई तक भारत यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान उनका आगरा, जयपुर और नई दिल्ली जाने का भी कार्यक्रम है. इस दौरे को कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें भारत के साथ ऊर्जा सहयोग पर चर्चा और क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक प्रस्तावित है.

क्वाड बैठक में भी होंगे शामिल

भारत रवाना होने से पहले रुबियो ने मियामी में पत्रकारों से कहा, ‘हम चाहते हैं कि भारत जितनी अधिक ऊर्जा खरीद सके, उतनी हम उसे बेचें. अमेरिकी उत्पादन और निर्यात इस समय ऐतिहासिक स्तर पर है.’ होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से भारत पर पड़ने वाले संभावित ऊर्जा संकट से जुड़े सवाल पर रुबियो ने भारत को ‘भरोसेमंद और महत्वपूर्ण साझेदार’ बताया और क्वाड देशों के मंत्रियों से मुलाकात को लेकर उत्साह जताया.’ विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 मई को क्वाड बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में रुबियो के अलावा ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: 10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा, जानें नई कीमत


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular