Saturday, May 23, 2026
HomeUser Interest CategoryBusiness10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसे...

10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा, जानें नई कीमत

Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी. अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 98.64 रुपये प्रति लीटर थी. वहीं डीजल की कीमत 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.

मई के महीने में अब 5 रुपए प्रति लीटर बढ़े दाम

यह पिछले 10 दिनों से भी कम समय में तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद 19 मई को दोनों ईंधनों की कीमत में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था. इस तरह मई महीने में अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर लगभग 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है.

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर

बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सरकारी तेल कंपनियां धीरे-धीरे इसका बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं. वैश्विक बाजार में Brent Crude की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते दाम

जानकारों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव बना रहता है तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों पर और दबाव बढ़ सकता है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ने के साथ-साथ परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत पर भी देखने को मिल सकता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular