Tuesday, July 14, 2026
HomeLatest Newsअभिषेक शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, AI फर्जी तस्वीरों और...

अभिषेक शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, AI फर्जी तस्वीरों और नाम के दुरुपयोग पर लगाई रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ की रक्षा करते हुए उनके नाम, तस्वीर और पहचान के व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगा दी। अदालत ने एआई से बनी फर्जी सामग्री, आपत्तिजनक पोस्ट और बिना अनुमति उनके नाम से उत्पाद बेचने वाली सामग्री हटाने के निर्देश दिए है।

Abhishek Sharma News : नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ की सुरक्षा करते हुए उनके नाम, तस्वीर, वीडियो और पहचान का बिना अनुमति किसी भी व्यावसायिक या निजी लाभ के लिए इस्तेमाल करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार फर्जी तस्वीरें और वीडियो प्रसारित करना, उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर उत्पाद बेचना तथा अन्य किसी भी प्रकार का अनधिकृत व्यावसायिक उपयोग शामिल है।

अभिषेक शर्मा के पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षा

न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने अभिषेक शर्मा की ओर से दायर याचिका पर 9 जुलाई को यह अंतरिम आदेश पारित किया। अदालत ने मेटा के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, अन्य ऑनलाइन मंचों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों को निर्देश दिया कि वे अभिषेक शर्मा से जुड़ी आपत्तिजनक और अधिकारों का उल्लंघन करने वाली सामग्री तथा संबंधित लिंक तत्काल हटाएं।

याचिका में कहा गया कि सोशल मीडिया पर कई लोग AI तकनीक का इस्तेमाल कर अभिषेक शर्मा की नकली तस्वीरें और वीडियो तैयार कर रहे हैं। इन फर्जी सामग्रियों के जरिए न केवल अफवाहें फैलाई जा रही हैं, बल्कि उनकी प्रतिष्ठा, व्यावसायिक छवि और ब्रांड वैल्यू को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

बिना अनुमति सामान बेचने पर भी रोक

अभिषेक शर्मा ने अदालत को यह भी बताया कि कुछ लोगों ने उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें अभद्र, अपमानजनक और अश्लील संदर्भों में प्रस्तुत किया। इसके अलावा कई विक्रेता बिना किसी अनुमति के उनके नाम, तस्वीर और चेहरे का इस्तेमाल कर कपड़े व अन्य उत्पाद बेच रहे हैं, जो उनके व्यक्तित्व अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने कहा कि अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक उभरते हुए प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में उनकी पहचान है। ऐसे में उनकी छवि का इस प्रकार दुरुपयोग न केवल उनके अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत करने का भी मामला है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image