Tuesday, July 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessखुदरा के बाद अब थोक महंगाई भी बढ़ी, जानें किन-किन चीजों के...

खुदरा के बाद अब थोक महंगाई भी बढ़ी, जानें किन-किन चीजों के बढ़े दाम ?

Wholesale Inflation: जून 2026 में खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के कारण देश की थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 9.87% हो गई, जो मई में 9.68% थी।

Wholesale Inflation: खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के कारण जून 2026 में देश की थोक मुद्रास्फीति (WPI) बढ़कर 9.87 प्रतिशत हो गई. इससे पिछले महीने मई में यह 9.68 फीसदी दर्ज की गई थी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य की प्रभावी नाकेबंदी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर थोक महंगाई पर साफ दिखाई दिया है.

किन क्षेत्रों में बढ़ी महंगाई?

मंत्रालय के मुताबिक, जून में थोक महंगाई बढ़ने की प्रमुख वजह खनिज तेल, खाद्य वस्तुओं, मैन्यूफैक्चर्ड मूल धातुओं तथा रसायन एवं रासायनिक उत्पादों की कीमतों में वृद्धि रही. थोक मूल्य सूचकांक (WPI) की गणना के लिए वर्ष 2022-23 को आधार वर्ष माना गया है.

खाद्य वस्तुओं में तेज उछाल

जून में खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई बढ़कर 5.49 फीसदी हो गई, जबकि मई में यह 3.60 फीसदी थी. वहीं गैर-खाद्य वस्तुओं में महंगाई 11.07 प्रतिशत और खनिज श्रेणी में 9.45 प्रतिशत दर्ज की गई.

ईंधन श्रेणी में महंगाई

ईंधन एवं बिजली श्रेणी में जून के दौरान थोक महंगाई 27.41 फीसदी रही। हालांकि यह मई के 30.33 प्रतिशत के मुकाबले कुछ कम रही, लेकिन अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. वहीं मैन्यूफैक्चर्ड उत्पादों की श्रेणी में थोक महंगाई लगातार दूसरे महीने 7.48 प्रतिशत पर स्थिर रही.

खुदरा महंगाई भी बढ़ी

इससे पहले जारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई भी जून में बढ़कर 4.38 प्रतिशत हो गई, जो पिछले 17 महीनों का उच्चतम स्तर है. मई में यह 3.93 प्रतिशत थी.

RBI ने भी बढ़ाया अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI),जो मौद्रिक नीति तय करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई पर नजर रखता है, ने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान 4.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया है.

आरबीआई का मानना है कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की लागत बढ़ने से महंगाई पर दबाव बना रहेगा. सरकार ने आरबीआई को 2 प्रतिशत के उतार-चढ़ाव के साथ औसतन 4 प्रतिशत महंगाई बनाए रखने का लक्ष्य दिया है.

ये भी पढ़ें: आखिर किसने चलाया बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर बुलडोजर, पुलिस-प्रशासन का कार्रवाई से इनकार


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image