Tuesday, July 14, 2026
HomeLatest Newsआखिर किसने चलाया बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर बुलडोजर,...

आखिर किसने चलाया बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर बुलडोजर, पुलिस-प्रशासन का कार्रवाई से इनकार

Bikaner Rohit Godara House Demolished: बीकानेर के लूणकरणसर स्थित गैंगस्टर रोहित गोदारा के पैतृक मकान के एक हिस्से को सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि तोड़फोड़ किसने और क्यों की।

Bikaner Rohit Godara House Demolished: बीकानेर के लूणकरणसर में सोमवार देर रात गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान में अज्ञात लोगों ने बुलडोजर चला दिया. मंगलवार सुबह होते ही यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई.तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी चर्चा होने लगी. फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है कि यह तोड़फोड़ किसने की. पुलिस प्रशासन ने भी किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है. पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि इस संबंध में हमे अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई शिकायत मिलती है तो हम कार्रवाई करेंगे.

पुलिस ने अब तक नहीं की कार्रवाई

विदेश में रहकर कारोबारियों को धमकियां देने और रंगदारी वसूलने के आरोपों में चर्चित गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर हुई इस कथित घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है.

कपूरियासर गांव में है पैतृक मकान

रोहित गोदारा बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र के कपूरियासर गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि उसके पिता, भाई और अन्य परिजन इसी मकान में रहते हैं. हालांकि घटना के समय मकान में कोई मौजूद था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है.

घटना के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गैंगस्टर के मकान को किसने और किस उद्देश्य से निशाना बनाया. क्या इसके पीछे किसी प्रतिद्वंद्वी गैंग का हाथ है या कोई अन्य कारण, इस पर पुलिस ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है.

एसपी बोले- शिकायत मिलेगी तो होगी कार्रवाई

बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि इस मामले में अभी तक किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. उन्होंने कहा कि यदि संबंधित पक्ष शिकायत देता है तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में करीब 64 करोड़ का सोना-चांदी सरकारी खजाने में धूल खा रहा, CAG रिपोर्ट से बड़ा खुलासा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image