Monday, August 3, 2026
HomeBiharपप्पू यादव पर चप्पल फेंकने के आरोपी सुमित की मां का दावा,...

पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने के आरोपी सुमित की मां का दावा, ‘बेटे के दिल्ली में होने का पता टीवी से चला’

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर कथित रूप से चप्पल फेंकने के मामले में आरोपी सुमित की मां ने बताया कि बेटा खाना लेकर घर से निकला था और टीवी पर घटना देखने के बाद उसके दिल्ली में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने सुमित और हैप्पी शर्मा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जांच जारी है।

Pappu Yadav Attack : बुलंदशहर। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) पर कथित रूप से चप्पल फेंकने के मामले में आरोपी युवक की मां ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा घर से खाना लेकर निकला था। टीवी पर घटना देखने के बाद उन्हें पता चला कि वह दिल्ली में है। दिल्ली में एक पत्रकार वार्ता के दौरान एक युवक ने पप्पू यादव पर कथित रूप से चप्पल फेंकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में प्रसारित हुआ।

आरोपी की मां का बड़ा दावा

सांसद ने आरोप लगाया था कि हमलावर उन्हें नुकसान पहुंचाने की नीयत से चाकू लेकर आया था। आरोपी सुमित की मां ने कहा कि उनका बेटा दोपहर में खाना लेकर घर से निकला था और टीवी पर घटना देखने के बाद ही उन्हें पता चला कि वह दिल्ली पहुंच गया है। सिकंदराबाद विकासखंड के तहत शहपानी गांव की रहने वाली सुमित की मां ने बताया कि उनका बेटा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खाना लेकर घर से निकला था। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उनका बेटा दिल्ली कैसे पहुंचा और उसे कौन लेकर गया था।

सुमित की मां ने बताया कि टेलीविजन पर घटना देखने के बाद ही उन्हें सुमित के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। इस बीच, पप्पू यादव पर कथित हमले के आरोपियों सुमित और हैप्पी के सत्तारूढ़ दल से जुड़े होने की चर्चा है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर का रहने वाला है और गाजियाबाद में लोहे के सामान बनाने का काम करता है।

पुलिस ने बताया कि उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पूछताछ के लिए हैप्पी शर्मा नामक एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों व्यक्तियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि वे किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने खुद को ‘‘सनातन धर्म को मानने वाला’’ बताया और आरोप लगाया कि यादव के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और अब तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image