Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsDoda Army Accident: जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, गहरी खाई...

Doda Army Accident: जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवान शहीद, 11 को किया एयरलिफ्ट

Doda Army Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। भद्रवाह इलाके में सेना का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वाहन में कुल 21 जवान सवार थे। गंभीर घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

Doda Army Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां भद्रवाह इलाके में सेना का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे 10 जवान शहीद हो गए और 11 अन्य घायल हो गए। सेना के अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त गाड़ी में 21 जवान सवार थे. हादसे में गंभीर रूप से घायल जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लगातार ले रहे अपडेट

हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘अभी-अभी डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से बात की. भदेरवाह-चंबा रोड पर सेना के वाहन के दुखद हादसे के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैंने कमांड अस्पताल के प्रभारी मेजर जनरल (डॉ.) संजय शर्मा से भी बात की, जो मुझे लगातार अपडेट दे रहे हैं. सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.”

हादसे पर उपराज्यपाल ने जताया शोक

डोडा में सेना के वाहन के साथ हुए हादसे को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताते हुए, सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-‘डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 10 बहादुर जवानों की मृत्यु से हम अत्यंत दुखी हैं। हम अपने इन वीर जवानों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को सदा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। घायल हुए 10 जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। हमने वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं’

ये भी पढ़ें: प्रेमजाल में फंसाकर युवक का मर्डर करने वाली प्रिया सेठ को जेल में हुआ प्यार, अब इस तारीख को करने जा रही शादी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image