Friday, November 6, 2026
HomeLatest Newsप्रेमजाल में फंसाकर युवक का मर्डर करने वाली प्रिया सेठ को जेल...

प्रेमजाल में फंसाकर युवक का मर्डर करने वाली प्रिया सेठ को जेल में हुआ प्यार, अब इस तारीख को करने जा रही शादी

Rajasthan News: डेटिंग ऐप के जरिए युवक को प्रेमजाल में फंसाकर हत्या के मामले में सजा काट रही प्रिया सेठ को जेल में प्यार हो गया है. और अब वह शादी करने जा रही है। राजस्थान हाईकोर्ट से उसे शादी के लिए 15 दिन की पैरोल मिली है।

Rajasthan News: डेटिंग एप के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर युवक की हत्या करने के मामले में दोषी प्रिया सेठ शादी करने जा रही है. शादी के लिए राजस्थान हाईकोर्ट से 15 दिन की पैरोल दी गई है. बता दें कि हाईकोर्ट ने पैरोल एडवाइजरी कमेटी को प्रिया के पैरोल अभ्यावेदन पर 7 दिनों में फैसला लेने का आदेश दिया था. जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल और जस्टिस श्रीमाली की खंडपीठ ने प्रिया की आपराधिक याचिका निस्तारित करते हुए यह आदेश दिया.

जेल में बंद हनुमान प्रसाद से हुआ प्यार

दुष्यंत शर्मा हत्याकांड मामले में सजा काट रही प्रिया सेठ जयपुर की खुली जेल में बंद हनुमान प्रसाद से शादी करने जा रही है. हनुमान भी हत्या के एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. शादी के लिए उसे भी 15 दिन की पैरोल दी गई है. दोनों एक ही जेल में बंद हैं. और 23 जनवरी को अलवर के बड़ौदामेव में लव मैरिज करेंगे.

पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर कर दी थी हत्या

प्रिया सेठ ने डेटिंग एप के जरिए जयपुर के झोटवाड़ा निवासी दुष्यंत सिंह से दोस्ती की और प्रेम जाल में फंसाया. उसे लगा कि दुष्यंत संपन्न परिवार से है। वहीं प्रिया के प्रेमी दीक्षांत कामरा पर कर्ज था और वह मॉडलिंग करता था। कर्ज चुकाने के लिए तीनों ने मिलकर दुष्यंत के अपहरण कर फिरौती वसूलने की साजिश रची.

2 मई को दुष्यंत को बजाज नगर स्थित एक फ्लैट में बुलाया गया और उसके पिता को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पिता ने रकम जुटाने की कोशिश की और 3 लाख रुपये उनके खाते में भी जमा कर दिए। बाद में आरोपियों को लगा कि दुष्यंत को छोड़ने पर मामला पुलिस तक पहुंच सकता है। इसी डर के चलते प्रिया ने अपने प्रेमी दीक्षांत कामरा और उसके दोस्त लक्ष्य वालिया के साथ मिलकर दुष्यंत को मौत के घाट उतार दिया।

शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर किए थे चाकू से वार

वारदात के बाद दुष्यंत के पिता ने 3 मई 2018 को थाने में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पहचान छिपाने के लिए शव को ठिकाने लगाने से पहले उसके चेहरे पर चाकू से कई वार भी किए गए थे. 3 मई की रात को आमेर पुलिस को दुष्यंत का शव मिला था. जिसके बाद पुलिस ने प्रिया सेठ, दीक्षांत कामरा और लक्ष्य वालिया को गिरफ्तार कर लिया था.

ये भी पढ़ें: Jaipur Mine Collapsed: पत्थर की खदान ढहने से हादसा, मलबे में दबा मजदूर, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image