Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsJaipur Mine Collapsed: पत्थर की खदान ढहने से हादसा, मलबे में दबा...

Jaipur Mine Collapsed: पत्थर की खदान ढहने से हादसा, मलबे में दबा मजदूर, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र के दादर बावड़ी इलाके में गुरुवार सुबह पत्थर की खदान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। खदान में काम कर रहा एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मलबे में दब गया। सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Jaipur Mine Collapsed: जयपुर में हरमाड़ा थाना क्षेत्र के दादर बावड़ी इलाके में गुरुवार सुबह अचानक एक खान ढह गई. जिससे एक युवक और ट्रैक्टर-ट्रॉली मलबे में दब गए. हादसे की सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने युवक को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज जारी है.

ऊंचाई से पत्थर गिरने से हादसा

डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. हरमाड़ा थानाधिकारी उदय सिंह यादव ने बताया कि दादर बावड़ी इलाके में स्थित पत्थर की खदान में ऊंचाई से पत्थर गिरने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के समय खदान में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थर भरे जा रहे थे। अचानक ऊपर से भारी पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और वहां काम कर रहा एक युवक आ गया. रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कुछ मजदूरों ने भागकर बचाई जान

थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। भारी मलबे को हटाकर युवक को बाहर निकाला गया। प्रशासन की ओर से खदान सुरक्षा मानकों की जांच भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Police New Guideline: अब पुलिस नहीं दिखा पाएगी गिरफ्तार आरोपियों का चेहरा, हाईकोर्ट के आदेश पर नई गाइडलाइन जारी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image