Friday, May 22, 2026
HomeIndiaताजिया जुलूस के दौरान हुआ बड़ा हादसा

ताजिया जुलूस के दौरान हुआ बड़ा हादसा

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मोहर्रम का ताजिया दफनाने जा रहे 3 युवकों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य युवक के झुलसने की भी खबर है।

पुलिस के मुताबिक, चारों युवक इस्लामपुरा का पंचायती ताजिया लेकर शेरगढ़ किले के पास कर्बला जा रहे थे। ताजिया रास्ते में सड़क पर ऊपर से गुजर रहे 11 हजार किलोवॉट के बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसे ले जा रहे चारों युवक झुलस गए।

पुलिस के अनुसार, चारों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मोबीन (25), अनवर (19) और रेहान (18) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि वसीम (18) का इलाज जारी है। घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में तैनात 2 सिपाहियों और बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता और एक लाइनमैन को निलंबित कर दिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular