Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsMaharashtra के गडचिरोली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 36 लाख...

Maharashtra के गडचिरोली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 36 लाख के इनामी 4 नक्सली मारे गए

गडचिरोली (महाराष्ट्र), महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि पुलिस को सोमवार दोपहर को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद से प्राणहिता नदी पार कर पड़ोसी तेलंगाना से गडचिरोली में आए हैं.इस पर गडचिरोली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई ‘सी-60’ के कई दलों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के त्वरित कार्रवाई दल को इलाके में तलाशी के लिए भेजा गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब ‘सी-60’ इकाई का एक दल रेपनपल्ली के समीप कोलामार्का पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह तलाशी अभियान चला रहा था तो नक्सलियों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की.उन्होंने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद इलाके की तलाशी ली गई और 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि इन चारों नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक एके-47 बंदूक, एक कार्बाइन, दो देसी पिस्तौल, नक्सली साहित्य और अन्य सामान भी बरामद किया गया है.पुलिस ने बताया कि मृतक नक्सलियों की पहचान वर्गीज, मागतू, कुरसांग राजू और कुदिमेत्ता वेंकटेश के रूप में की गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image