Friday, November 20, 2026
HomeLatest Newsमहाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस पर पथराव,14 पुलिसकर्मी घायल,दुष्कर्म और हत्या के...

महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस पर पथराव,14 पुलिसकर्मी घायल,दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी पर मचा बवाल

मुंबई, महाराष्ट्र में जलगांव जिले के जामनेर में छह वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति को सौंपे जाने की मांग कर रहे कुछ लोगों के एक समूह ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर पथराव किया जिसमें कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए.पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पथराव की यह घटना गुरुवार रात करीब 9.30 बजे जामनेर पुलिस थाने के बाहर हुई.

पुलिस ने दी यह जानकारी

एक अधिकारी ने बताया,’जामनेर के चिंचखेड़ा शिवार गांव में 11 जून की रात 6 साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई.आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गया था.उन्होंने कहा-पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया.आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर बच्ची के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और स्थानीय लोग पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग की ताकि वे उसे जघन्य अपराध के लिए दंडित कर सकें.

आरोपी को सौंपे जाने की कर रहे थे मांग

उन्होंने बताया कि लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया लेकिन कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि पुलिस ने आरोपी को किसी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है, इससे भीड़ आक्रोशित हो गई और उनमें से कुछ ने थाने पर पथराव किया.

14 पुलिसकर्मी घायल हो गए

पुलिस अधिकारी ने कहा-‘समूह के कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला भी किया और आगजनी कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.उन्होंने बताया कि घटना में एक निरीक्षक समेत कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया. घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image