Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsMaharashtra CM : एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र...

Maharashtra CM : एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र के नए सीएम पर सस्पेंस बरकरार

मुंबई, महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मंगलवार सुबह मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है. शिंदे उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ राजभवन पहुंचे.

महाराष्ट्र के अगले सीएम पर सस्पेंस बरकरार

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की है, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं में अभी तक इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए.

शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने कहा, “मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और राज्यपाल ने अगली सरकार के शपथ लेने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री का पद संभालने को कहा है तो उन्होंने आज से वो कार्यभार संभाला है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular