Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsMaharashtra : नागपुर निकाय चुनाव में भाजपा और शिवसेना के बीच 143-8...

Maharashtra : नागपुर निकाय चुनाव में भाजपा और शिवसेना के बीच 143-8 का फॉर्मूला तय, राकांपा अकेले चुनाव लड़ेगी

भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने नागपुर महानगरपालिका की सभी 151 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। भाजपा 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिवसेना को आठ सीटें दी गई हैं। महायुति की सहयोगी राकांपा ने अलग से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे।

Maharashtra News : नागपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने नागपुर महानगरपालिका चुनाव की सभी 151 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जबकि महायुति की सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अलग से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा अधिकतम 143 सीट पर चुनाव लड़ेगी और शिवसेना के लिए केवल आठ सीट छोड़ी जाएगी। भाजपा की नागपुर इकाई के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने सूची साझा की है।

भाजपा और शिवसेना के बीच 143-8 का फॉर्मूला तय

इसी से संबंधित एक घटनाक्रम में, महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दलों- कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने नागपुर निगम चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला किया है। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने कांग्रेस पर 15 सीट आवंटित न करने का आरोप लगाया है। राकांपा (शप) की नागपुर इकाई के अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने ‘पीटीआई वीडियो’ में मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस के नेताओं के साथ सोमवार रात तक बातचीत जारी रही। उन्होंने कहा कि बाद में नेताओं ने उनके फोन का जवाब देना बंद कर दिया, जिससे संकेत मिलता है कि वे गठबंधन नहीं करना चाहते।

राकांपा (शप) नेता ने आरोप लगाया, ऐसा लगता है कि कांग्रेस भाजपा की मदद करना चाहती है और इसलिए उसने हमारे साथ गठबंधन न करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार है, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि दो जनवरी निर्धारित की गई है।

महाराष्ट्र में 2017 में नागपुर महानगरपालिका के 151 सदस्यीय चुनाव में भाजपा ने 108 सीट, कांग्रेस ने 28, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10, शिवसेना (अविभाजित) ने दो और राकांपा (अविभाजित) ने एक सीट जीती थी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular