Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsMahaKumbh 2025: प्रयागराज में शुरू हुआ आस्था का महाकुंभ, पीएम मोदी ने...

MahaKumbh 2025: प्रयागराज में शुरू हुआ आस्था का महाकुंभ, पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, कह-‘ भारतीय मूल्यों को संजोने वालों के लिए बहुत खास दिन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को प्रयागराज में महाकुम्भ शुरू होने के साथ ही इसे भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वालों के लिए एक बेहद खास दिन करार दिया और कहा कि यह विशाल धार्मिक आयोजन भारत की कालातीत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुम्भ का आरंभ हो गया है. उन्होंने कहा, ”हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं. भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है.”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ”भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन! महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में शुरू हो रहा है, जिसमें अनगिनत लोग आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में एक साथ आते हैं. महाकुम्भ भारत की कालातीत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का जश्न मनाता है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रयागराज में आए श्रद्धालुओं को देखकर खुशी हो रही है, जहां अनगिनत लोग आ रहे हैं, पवित्र डुबकी लगा रहे हैं और ईश्वर से आशीर्वाद मांग रहे हैं. उन्होंने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के शानदार प्रवास की कामना की.

इस खबर को भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: पौष पूर्णिमा स्नान के साथ महाकुम्भ मेला शुरू, 60 लाख से अधिक लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image