Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsOne Nation One Election पर गठित JPC का कार्यकाल बढ़ा, लोकसभा से...

One Nation One Election पर गठित JPC का कार्यकाल बढ़ा, लोकसभा से मिली मंजूरी

One Nation One Election: लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने संबंधी विधेयकों पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का कार्यकाल बढ़ा दिया गया। समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने लोकसभा में प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से मंजूरी मिल गई।

Parliament Session: देश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले 2 विधेयकों पर विचार करने के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति के अपना प्रतिवदेन सौंपने के लिए कार्यकाल मंगलवार को इस साल मॉनसून सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक के लिए बढ़ा दिया गया. इस संयुक्त समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद पीपी चौधरी ने समिति का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव लोकसभा में रखा, जिसे सदन ने ध्वनमति से मंजूरी दी.

विधेयकों को पिछले साल 17 दिसंबर को किया गया था पेश

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ पर संसद की 39 सदस्यीय संयुक्त समिति विचार कर रही है. समिति को बजट सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया था. इन विधेयकों को पिछले साल 17 दिसंबर को लोकसभा में पेश किया गया था.

39 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति का हुआ था गठन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में नरेन्द्र मोदी सरकार ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था और इसने अपनी रिपोर्ट में इस अवधारणा का जोरदार समर्थन किया था. इसके बाद, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया और सरकार ने लोकसभा में 2 विधेयक पेश किये, जिनमें से एक संविधान संशोधन विधेयक भी है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद एवं पूर्व कानून राज्य मंत्री पी पी चौधरी की अध्यक्षता में 39 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति गठित की थी.

इस खबर को भी पढ़ें: IPL 2025 KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कल होगी भिड़ंत, केकेआर की टीम में हो सकता ये बदलाव

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image