Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsExit Poll पर सामने आई सोनिया गांधी की पहली प्रतिक्रिया,बोलीं-'रिजल्ट एग्जिट पोल...

Exit Poll पर सामने आई सोनिया गांधी की पहली प्रतिक्रिया,बोलीं-‘रिजल्ट एग्जिट पोल के विपरीत होंगे ‘

नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है,अब बस सभी को नतीजों का इंतजार है, 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा,पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार बनाने का दावा कर रहा हैं तो वहीं INDIA गठबंधन भी बहुमत मिलने का दावा कर रहा है,लेकिन ज्यादातर एग्जिट पोल दिखा रहे हैं की पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भारी बहुमत से NDA की सरकार बनेगी. अब एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का प्रतिक्रिया सामने आई है,आइए बताते है उन्होंने क्या कहा

सोनिया ने कहा,’हमें प्रतीक्षा करनी होगी.बस, इंतजार कीजिए और देखिए.उन्होंने कहा,’हमें पूरी उम्मीद है कि एग्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है? नतीजे उसके बिल्कुल विपरीत होंगे.’

आपको बता दें कि अधिकतर ‘एग्जिट पोल’ में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image