Wednesday, May 27, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम,कई जगह बारिश,मौसम विभाग का अलर्ट,अगले...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम,कई जगह बारिश,मौसम विभाग का अलर्ट,अगले 2 दिनों में यहां तेज हवा के साथ हो सकती बारिश

जयपुर, राजस्थान के जयपुर, चूरू, अलवर और करौली जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों की तुलना में अजमेर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभागों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.वहीं जोधपुर, बीकानेर संभागों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

इन संभाग में हो सकती बारिश

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में गुरुवार दोपहर बाद बादल गरजने के साथ, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.उन्होंने बताया कि आंधी बारिश की गतिविधियां 12 अप्रैल को भी कहीं-कहीं होने की संभावना है.शनिवार को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावनाएं हैं.

शनिवार और रविवार को यहां हो सकती बारिश

विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने, कहीं-कहीं तेज अंधड़ यानी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात व ओलावृष्टि भी होने की आशंका है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image