Saturday, October 31, 2026
HomeBiharLand For Job Case :जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार...

Land For Job Case :जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत,पढ़ें कोर्ट ने क्या कहा ?

Land For Job Case :दिल्ली की अदालत ने रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी दो बेटियों मीसा भारती एवं हेमा यादव को बुधवार को जमानत दे दी.मीसा भारती राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सबसे बड़ी बेटी हैं और मौजूदा समय में राज्यसभा सदस्य हैं.विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जमानत अर्जी का विरोध नहीं किए जाने पर तीनों को यह राहत दी.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को जमानत देते वक्त कठोर शर्तें लगाई जाए.न्यायाधीश ने 9 फरवरी को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी क्योंकि ईडी ने कहा था कि उन्हें उनकी नियमित जमानत याचिकाओं पर दलीलें पेश करने के लिए और समय चाहिए.ईडी की ओर से पेश आरोप पत्र पर अदालत द्वारा संज्ञान लेने और समन जारी किए जाने के बाद तीनों आरोपी अदालत के समक्ष पेश हुए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image