Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsAustralian Open 2025 Winner: लक्ष्य सेन ने जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब,...

Australian Open 2025 Winner: लक्ष्य सेन ने जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब, फाइनल में जापान के युशी तनाका को दी मात, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

Australian Open 2025 Winner: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में भारत के लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल खिताब जीतकर शानदार वापसी की। उन्होंने फाइनल में जापान के युशी तनाका को 38 मिनट में 21-15, 21-11 से हराया। पेरिस ओलंपिक के बाद खराब फॉर्म से जूझ रहे 24 वर्षीय लक्ष्य का यह सत्र का पहला खिताब है।

Australian Open 2025 Winner: भारत के लक्ष्य सेन ने रविवार ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में जापान के युशी तनाका को हराकर सत्र का अपना पहला खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर मुश्किल दौर का अंत किया. पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद खराब दौर से गुजरने वाले अल्मोड़ा के 24 वर्षीय खिलाड़ी सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 वर्षीय तनाका को 38 मिनट में 21-15, 21-11 से हराया.

विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने इससे पहले आखिरी बार 2024 में लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में सुपर 300 खिताब जीता था. वह इस साल सितंबर में हांगकांग सुपर 500 में उपविजेता रहे थे.

शानदार नियंत्रण और तेज तर्रार खेल का नमूना पेश किया

इस वर्ष ऑर्लियंस मास्टर्स सुपर 300 खिताब जीतने वाले विश्व के 26वें नंबर के खिलाड़ी तनाका का सामना करते हुए लक्ष्य ने शानदार नियंत्रण और तेज तर्रार खेल का नमूना पेश किया और एक भी गेम गंवाए बिना मुकाबला अपने नाम कर लिया.

BWF विश्व टूर खिताब जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय

इस जीत के साथ मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन लक्ष्य इस सत्र में BWF विश्व टूर खिताब जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए. इससे पहले आयुष शेट्टी ने अमेरिकी ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट जीता था. भारत के अन्य खिलाड़ियों में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी हांगकांग और चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे थे, जबकि किदाम्बी श्रीकांत भी साल की शुरुआत में मलेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहे थे.

ये भी पढ़ें: Wing Commander Namansh Syal: कांगड़ा ले जाया जाएगा विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर, पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image