Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest Newsलोकसभा चुनाव से पहले X ने भारत में एक्टिव किया ये नया...

लोकसभा चुनाव से पहले X ने भारत में एक्टिव किया ये नया फीचर,एलन मस्क ने किया बड़ा ऐलान,जानें क्या है ये फीचर

नई दिल्ली, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ ने भारत में अपने ‘कम्युनिटी नोट्स’ कार्यक्रम का विस्तार किया है.यह एक तथ्य-जांच सुविधा है जो लोगों को संभावित रूप से भ्रामक पोस्ट के बारे जानने में मदद करती है.X के कम्युनिटी नोट्स फीचर के जरिए यूजर्स अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी Facebook की तरह लंबे पोस्ट कर सकेंगे.

इसे खास तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए लाया गया है.चुनाव के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह की अफवाह फैलाई जाती है,जिसकी वजह से यूजर्स को सही और गलत खबरों के बारे में पता लगाना मुश्किल हो जाता है.इस फीचर की मदद से अब X प्लेट फॉर्म पर अफवाहों और गलत खबरों के फैलने पर लगाम लग सकेगी.

भारत में ‘कम्युनिटी नोट्स’ कार्यक्रम की शुरुआत ऐसे समय पर की जा रही है जब दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र में आम चुनाव शुरू होने जा रहे हैं.देश में 19 अप्रैल से एक जून के बीच 7 चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.

उद्योगपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”कम्युनिटी नोट्स’ अब भारत में सक्रिय…”‘एक्स’ पर ‘कम्युनिटी नोट्स’ के आधिकारिक खाते से भी इसके भारत में शुरू होने की जानकारी दी गई.इसके साथ ही अब यह 69 देशों में सक्रिय है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular