कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में लश्कर का टॉप कमांडर मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल बताया जा रहा है। उसके खिलाफ भारत में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे।
यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Panchayat Election: 3747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे
CRPF जवानों पर हमले के बाद तेज हुई थी तलाश
दरअसल, कुलगाम में हाल ही में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला किया था। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की तलाश तेज कर दी थी। हालात का जायजा लेने के लिए CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी कश्मीर पहुंचे थे।
यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में बदला मौसम, सीकर-अलवर में बारिश; 14 जिलों में अलर्ट, 16 नवंबर से बढ़ेगी सर्दी
सेना, CRPF और पुलिस ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन
इसके बाद भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लश्कर कमांडर मोहम्मद लतीफ भट समेत दो आतंकी मारे गए।
बताया जा रहा है कि लतीफ भट कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए हालिया हमले का मास्टरमाइंड था। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।



