Monday, November 16, 2026
HomeIndiaRajasthan Panchayat Election: 3747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान जारी,...

Rajasthan Panchayat Election: 3747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण का मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे

राजस्थान की 3,747 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान जारी है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और देर रात तक सरपंच व वार्ड पंचों के नतीजे आने की संभावना है।

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण सोमवार, 16 नवंबर को जारी है। प्रदेश की 3,747 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में 3,747 सरपंच और 33,885 वार्ड पंचों के चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।

मंगलवार को इन ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद मतदान दल गांवों से रवाना होंगे। इस चरण के पूरा होने के साथ ही प्रदेश की सभी 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान के गांवों के लिए बड़ा रोडमैप: 3,600 नई ग्राम पंचायतें, 25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य

15 नवंबर तक चुनाव कराने का कार्यक्रम पीछे छूटा

राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम पेश करते हुए 15 नवंबर तक निकाय और पंचायत चुनाव पूरे कराने का भरोसा दिलाया था। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से पंचायतों की लॉटरी प्रक्रिया में देरी के कारण चुनाव कार्यक्रम प्रभावित हुआ।

इसके चलते आयोग के लिए तय समय सीमा यानी 15 नवंबर तक चुनाव पूरे कराना संभव नहीं हो सका। अब सोमवार को अंतिम चरण का मतदान पूरा होने के साथ पंचायत चुनाव की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच जाएगी।

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की प्रक्रिया पूरी

प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। कुल 14,403 ग्राम पंचायतों में से 10,656 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव पहले तीन चरणों में कराए जा चुके हैं। अब शेष 3,747 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है।

चारों चरणों में ऐसा रहा चुनावी आंकड़ा

चरणग्राम पंचायत/सरपंचवार्ड पंचमतदातासरपंच प्रत्याशी
प्रथम3,31428,68283,33,40216,795
द्वितीय3,62633,7341,05,65,94421,839
तृतीय3,71634,2181,05,88,03722,232
चतुर्थ/अंतिम3,74733,8851,05,94,28522,158

अंतिम चरण में 1,05,94,285 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरपंच पद के लिए 22,158 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में बदला मौसम, सीकर-अलवर में बारिश; 14 जिलों में अलर्ट, 16 नवंबर से बढ़ेगी सर्दी

बैलेट पेपर पर नामों के क्रम को लेकर विवाद

निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़)। पंचायत चुनाव के बीच बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्नों के क्रम को लेकर विवाद सामने आया है। शंभूपुरा और मांगरोल पंचायतों में एक ही नाम के प्रत्याशियों को अलग-अलग क्रम पर स्थान दिए जाने से सवाल उठ रहे हैं। शंभूपुरा पंचायत के सरपंच चुनाव के बैलेट पेपर में ‘अंकित’ नाम के प्रत्याशी को पहला क्रम दिया गया है। वहीं, मांगरोल पंचायत में ‘अंकित जाट’ को अजय जाट के बाद दूसरे क्रम पर जगह मिली है।

दोनों पंचायतों में नामों के क्रम को लेकर अलग-अलग स्थिति सामने आने के बाद इस पर चर्चा तेज हो गई है। मामले में रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि मांगरोल में चुनाव आयोग की नियमावली के अनुसार सही क्रम तय किया गया है, जबकि शंभूपुरा में नामों का क्रम निर्धारित करने में मानवीय चूक हुई है। अब इस मामले में निर्वाचन विभाग के आधिकारिक जवाब और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image