Monday, November 16, 2026
HomeCrime Newsजयपुर में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1.10 लाख...

जयपुर में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1.10 लाख की ठगी, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर किया कॉल

जयपुर में फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। SBI और ICICI कार्ड से 1.10 लाख रुपए निकाले।

जयपुर। राजधानी जयपुर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कॉल करने वाले साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से करीब 1.10 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत महेश नगर थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जयसिंहपुरा खोर निवासी कमलेश (39) के मोबाइल पर एक युवक का फोन आया। उसने खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी के कस्टमर केयर विभाग का अधिकारी बताया और बातचीत के दौरान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच दिया।

आरोपी की बातों में आकर कमलेश ने SBI और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से संबंधित नंबर डायल कर दिए। इसके कुछ ही देर बाद उनके दोनों क्रेडिट कार्ड से रकम निकाल ली गई। SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से 9 हजार रुपए, जबकि ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से करीब 1.01 लाख रुपए की ऑनलाइन निकासी हो गई।

मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने रविवार को महेश नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी और ठगी के तरीके की जांच शुरू कर दी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image