Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsCBI Raid: सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर...

CBI Raid: सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर कसा शिकंजा, आरोपी के घर सहित 14 जगहों पर की छापेमारी

नई दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान संस्थान में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में कोलकाता स्थित उनके परिसरों पर रविवार को छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी आरोपी और उनके सहयोगियों के ठिकानों सहित कोलकाता में 14 अन्य स्थानों पर भी छापे मार रही है.

मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को सम्मेलन कक्ष में एक परास्नातक प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के बाद से सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले में आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है. कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने हत्या के साथ-साथ कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले भी दर्ज किए हैं.

पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास पर छापेमारी

CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के आवास पर पहुंची.CBI ने कल FIR दर्ज कर संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू की.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image