Tuesday, November 3, 2026
HomeLatest NewsKisan Andolan : आंदोलन के बीच एक बुजुर्ग किसान ने तोड़ा दम,दो...

Kisan Andolan : आंदोलन के बीच एक बुजुर्ग किसान ने तोड़ा दम,दो दिन पहले पहुंचे थे शंभू बॉर्डर

अंबाला, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून और ऋण माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा में अंबाला के निकट शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों में शामिल 63 वर्षीय एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई,जानकारी के अनुसार बुजुर्ग किसान की मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है यहां आपको बता दे की हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोक दिया था.यहीं किसानों ने डेरा डाल रखा है.किसानों ने बताया हार्ट अटैक के बाद किसान को अस्पताल ले जाया गया,लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी.

जानकारी के मुताबिक ज्ञान सिंह ने सुबह छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा में सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पटियाला के राजेन्द्र अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बुजुर्ग किसान पंजाब के गुरुदासपुर जिले से थे और किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल होने के लिए दो दिन पहले शंभू सीमा पहुंचे थे.

किसान संगठनों ने आज बंद का आह्वान किया है जिसका मिला-जुला असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। वहीं किसानों ने शंभू बॉर्डर पर डेरा डाल रखा है। गुरुवार देर रात तक किसानों और सरकार के बीच मैराथन बैठक चली। इस में सकारात्मक रुख नजर आया हालांकि कई मागों पर अभी सहमति नहीं बनी है। ऐसे में किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। किसानों का कहना है कि रविवार तक वे शंभू बॉर्डर पर ही रुके रहेंगे।

दरअसल रविवार 18 फरवरी को सरकार और किसानों के बीच चौथे चरण की बैठक होनी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में कोई समाधान निकलेगा। वहीं हरियाणा और पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली के भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image