Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsOperation Sindoor पर चर्चा से पहले किरेन रिजिजू का बड़ा बयान, बोले-'जब...

Operation Sindoor पर चर्चा से पहले किरेन रिजिजू का बड़ा बयान, बोले-‘जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई. जब पाकिस्तान ने की तो…’

Kiren Rijiju on Operation Sindoor : लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जब पाकिस्तान ने भारत की खींची लाल रेखा पार की, तो उसके आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया, जैसे रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई।

Operation Sindoor: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की, तो उसके आतंकवादी शिविरों को आग का सामना करना पड़ा. रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर पर आज चर्चा शुरू हो रही है. जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई. जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की, तो उसके आतंकवादी शिविरों को आग का सामना करना पड़ा.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे चर्चा की शुरुआत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के मजबूत, सफल और निर्णायक ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पर संसद में सोमवार को विशेष चर्चा शुरू करेंगे. ऐसी संभावना है कि लोकसभा में आक्रामक तेवर दिखा रहा विपक्ष अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को टालने के लिए मध्यस्थता की और उन्हें संघर्षविराम पर राजी किया.

भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसने पाकिस्तान को निशाना बनाकर की जा रही गोलीबारी और सैन्य गतिविधि इस्लामाबाद के कहने पर और भारत एवं पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच सीधी बातचीत के बाद रोकी थी.

ये भी पढ़ें: Germany Train Accident: जर्मनी में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन, 3 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image