Monday, May 25, 2026
HomeIndiaखुशखबर:करगिल को मिला पहला महिला पुलिस थाना

खुशखबर:करगिल को मिला पहला महिला पुलिस थाना

करगिल। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहले महिला पुलिस थाने ने काम करना शुरू कर दिया है। इसे महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
लद्दाख के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जामवाल ने थाने का उद्घाटन किया। यहां विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित अपराधों का निपटारा किया जाएगा।
आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ”जरूरतमंद महिलाओं की तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए थाने में 24 घंटे काम होगा। इसके साथ ही यह एक संसाधन केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा, जहां महिलाओं को मार्गदर्शन और परामर्श की सेवाएं भी दी जाएंगी।”
थाने का उद्घाटन करने के बाद जामवाल ने महिला सशक्तिकरण के महत्व और कानून प्रवर्तन में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

लद्दाख पुलिस प्रमुख ने कहा, ”करगिल में महिला थाने की शुरुआत सुरक्षित समाज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल महिलाओं को अधिक आत्मविश्वास के साथ पुलिस से संपर्क करने में सक्षम बनाएगी। उनकी शिकायतों का संवेदनशीलता और शीघ्रता से निपटारा किया जाएगा।”
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस स्टेशन में प्रशिक्षित और समर्पित महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम तैनात की गई है जो महिलाओं से जुड़े मामलों को प्रभावी तरीके से संभालने में सक्षम है।
उन्होंने कहा, ”लद्दाख पुलिस विभाग पुलिस बल और समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह नया महिला थाना उस प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular