Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsKashmir Weather: थोड़ी राहत के बाद कश्मीर में फिर लौटी कड़ाके की...

Kashmir Weather: थोड़ी राहत के बाद कश्मीर में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, कई जगहों पर पारा जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा रहा, इस स्थान पर माइनस 7.3 दर्ज हुआ तापमान

Kashmir Weather: कश्मीर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान कई जगह जमाव बिंदु से नीचे चला गया। श्रीनगर में तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि मध्य कश्मीर का सोनमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां पारा माइनस 7.3 डिग्री तक गिर गया।

Kashmir Weather: कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि रात को आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान कई डिग्री गिरकर जमाव बिंदु से नीचे चला गया. इस सप्ताह की शुरुआत में बर्फबारी और बारिश के बाद रात में बादल छाए रहने से कश्मीर में ठंड की तीव्रता कुछ कम हुई थी. हालांकि, बुधवार रात मौसम में बदलाव आया और कश्मीर भर के मौसम केंद्रों में शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया.

सोनमर्ग रहा सबसे ठंडा स्थान

अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार रात के 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री कम है. मध्य कश्मीर का पर्यटन स्थल सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस रिसॉर्ट सहित ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में रविवार और सोमवार को बर्फबारी हुई थी.

गुलमर्ग माइनस 5.4 डिग्री के साथ रहा दूसरा ठंडा स्थान

उत्तर कश्मीर का स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार रात की तुलना में 4 डिग्री कम है.

28 दिसंबर से 1 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक कश्मीर में आमतौर पर शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, नववर्ष की पूर्व संध्या के आसपास मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है. 29 दिसंबर को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. वहीं, 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Christmas पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए पीएम मोदी, सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular