Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentDaayra Movie: करीना कपूर खान की फिल्म 'दायरा' की शूटिंग पूरी, पृथ्वीराज...

Daayra Movie: करीना कपूर खान की फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी, पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ रोमांस करती आएंगी नजर

Daayra Movie: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी हो गई है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की जानकारी पृथ्वीराज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें करीना और पृथ्वीराज पहली बार साथ नजर आएंगे।

Daayra Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपराध कथा पर आधारित अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. उन्हें आलिया भट्ट अभिनीत ‘राजी’ और विक्की कौशल के अभिनय से सजी फिल्म ‘सैम बहादुर’ के लिए जाना जाता है.

पृथ्वीराज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की जानकारी

पृथ्वीराज सुकुमारन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी. तस्वीर में उनके साथ करीना कपूर खान और निर्देशक मेघना गुलजार नजर आ रही हैं.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”दायरा’ की शूटिंग पूरी हुई. सेट पर जिस कहानी को हमने जिया है वह जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी. मैं इस सफर के लिए आभारी हूं और आप इसे 2026 में सिनेमाघरों में देखें, मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है.’

सितंबर में फिल्मू की शूटिंग शुरू हुई थी

अधिकारिक जानकारी के अनुसार, ‘दायरा’ अपराध कथा पर आधारित रोमांचक फिल्म है. यह फिल्म अपराध, सजा और न्याय के अंतर्विरोधों की पड़ताल करती है. फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हुई थी. उस समय मेघना गुलजार ने सेट का एक वीडियो साझा कर लिखा था, ‘धुंधली होती और लांघी गई रेखाओं की यात्रा. हम शुरू करने जा हैं.’

ये भी पढ़ें: AUS vs ENG 4th Test: मेलबर्न टेस्ट में विकेटों का पतझड़, एक दिन में रिकॉर्ड 20 विकेट गिरे, दर्शकों ने भी बनाया ये रिकॉर्ड

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image