Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentKapil Sharma Cafe Firing: मुंबई पुलिस पहुंची कॉमेडियन कॉमेडियन कपिल शर्मा के...

Kapil Sharma Cafe Firing: मुंबई पुलिस पहुंची कॉमेडियन कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Kapil Sharma Cafe Firing: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के कैप्स कैफे 10 जुलाई को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ. इस घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को मुंबई पुलिस ओशिवारा स्थित कपिल शर्मा के घर पहुंची.

कपिल शर्मा की बढ़ाई गई सुरक्षा

कनाडा में कैफे पर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने ओशिवारा स्थित डीएलएच एन्क्लेव स्थित कपिल शर्मा के फ्लैट की सुरक्षा जांच की. कपिल के शो की शूटिंग लोकेशन और उनके ऑफिस की भी निगरानी बढ़ा दी गई है. पहले से मौजूद पर्सनल सिक्योरिटी के अलावा अब सरकारी सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात की गई है.

10 जुलाई को कपिल कैफे पर हुई थी फारिंग

बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में कनाडा में अपना कैफे खोला था. जिसका 7 जुलाई को उद्घाटन हुआ था. सोशल मीडिया पर इसके आलीशान इंटीरियर की तस्वीरें भी वायरल हुई थी. 10 जुलाई को कपिल के कैफे पर फायरिंग हुई. फायरिंग करने के बाद हमलावर फरार हो गए. इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली है.

इसे भी पढ़ें: Gurugram Tennis player Murder: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के समय कहां थी मां ? पुलिस के सवाल का चाचा ने दिया जवाब

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image