Monday, November 2, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentCISF की महिला जवान ने एयरपोर्ट पर Kangana Ranaut को मारा थप्पड़,हिरासत...

CISF की महिला जवान ने एयरपोर्ट पर Kangana Ranaut को मारा थप्पड़,हिरासत में आरोपी,जानें क्या रही वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने की खबर है.उन्हें CISF की महिला सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मारा.बताया जा रहा है कि कंगना द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से कुलविंदर कौर आहत थी इसीलिए उसने बीजेपी सांसद को थप्पड़ मारा दिया.एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए सख्त एक्शन लेने की मांग की हैं.बता दें कि कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की आरोपी CISF की महिला सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है.

सिक्योरिटी चेक के दौरान मारा थप्पड़

दरअसल कंगना रनौत भाजपा के संसदीय दल की दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए आ रही थीं.जब सिक्योरिटी चेक के लिए रुकी और चैकिंग करवाने के बाद मौजूद लेडी कांस्टेबल ने थप्पड़ मार दिया.महिला का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है.

CISF महिला कांस्टेबल ने मारा थप्पड़

यह घटना दोपहर 3.30 बजे हुई थी. कंगना को चंडीगढ़ से दिल्ली जाना था.सिक्योरिटी चेक के दौरान CISF की महिला कांस्टेबल ने ये हरकत कर दी .इसके बाद कंगना के साथ चल रहे मयंक मधुर ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की. इस घटना को लेकर कंगना की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है. वो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image