Tuesday, May 26, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentकंगना रनौत की मूवी ‘भारत भाग्य विधाता’ इस दिन होगी रिलीज, सामने...

कंगना रनौत की मूवी ‘भारत भाग्य विधाता’ इस दिन होगी रिलीज, सामने आई बड़ी अपडेट

Bharat Bhhagya Viddhaata की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म में Kangana Ranaut मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के कर्मचारियों के साहस और बलिदान से प्रेरित है, जिन्होंने सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी।

Bharat Bhhagya Viddhaata: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’की रिलीज डेट का आखिरकार बुधवार को ऐलान हो गया. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का खुलासा किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- साधारण लोगों की असाधारण कहानी !, उस रात की कहानी, जब इंसानियत डर से ज़्यादा मज़बूत थी. जब ज़िम्मेदारी कुर्बानी बन गई. जब एकता फ़र्ज़ बन गई और हिम्मत ने जानें बचाईं. भारत के असली हीरो की अनकही कहानी.’

फिल्म की कहानी

फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.‘भारत भाग्य विधाता’ की पटकथा और निर्देशन मनोज तापडिया ने किया है. यह फिल्म वर्ष 2008 में मुबंई में हुए आतंकी हमलों के दौरान लोगों की जान बचाने वाले अस्पताल के कर्मचारियों की सच्ची कहानी से प्रेरित है. दरअसल 26/11 आतंकी हमलों की रात जब मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था. तब कामा अस्पताल के सभी नर्स, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, लिफ्ट ऑपरेटर, सुरक्षाकर्मी और प्रशासनिक कर्मचारियों ने बाहर व्याप्त आतंक के दौरान उसका डटकर सामना किया था और करीब 400 लोगों और उनके परिजनों की जान बचाई थी.

मूवी को लेकर क्या बोलीं कंगना रनौत ?

फिल्म में कंगना रनौत नर्स का किरदार निभाती नजर आएंगी. रनौत ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘‘फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ उन लोगों के साहस, बलिदान, मानवता और एकता की एक अनकही कहानी है जो आतंक और जीवन के बीच ढाल बनकर खड़े रहे.’ यह सच्ची देशभक्ति है, जहां कर्तव्य कर्म में बदल जाता है. मुझे इस कहानी का हिस्सा होने पर गर्व है. फिल्म उन लोगों के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप है जिन्होंने शहर को उसके सबसे कठिन क्षणों में एकजुट रखा.’

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्दे सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे. ‘पेन स्टूडियोज’ द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण ‘पेन स्टूडियोज’, ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ और ‘परमहंस क्रिएशंस’ ने ‘यूनोइया फिल्म्स एलएलपी’ और ‘फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट’ के सहयोग से किया है. इसका वितरण ‘पेन मरुधर’ द्वारा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: रिश्वतखोरी के खिलाफ ACB का बड़ा एक्शन, कोटपूतली-बहरोड़ के पटवारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image