Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentKamal Haasan के जन्मदिन पर 'ठग लाइफ' का टीजर रिलीज, इस दिन...

Kamal Haasan के जन्मदिन पर ‘ठग लाइफ’ का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

नई दिल्ली, अभिनेता कमल हासन का आज 70वां जन्मदिन है. इस मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. इस खास मौके पर उनकी फिल्म ठग लाइफ का टीजर रिलीज किया गया है. साथ ही रिलीज डेट भी सामने आई है. फिल्म अगले साल 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है.

फिल्म के टीजर में कमल हासन जबरदस्त लुक में अपने दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं. फिल्म में सिलंबरासन टीआर, तृषा, अशोक सेलवन, अभिरामी, नासर, जोजू जॉर्ज, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अली फजल और वैयापुरी जैसे कलाकार भी हैं. इस फिल्म के लिए हासन और रत्नम 35 साल बाद साथ आए हैं. दोनों ने आखिरी बार 1987 में आई फिल्म ‘नायागन’ में साथ काम किया था.

निर्माण कंपनी ‘राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हासन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ फिल्म के अगले वर्ष 5 जून को रिलीज होने की जानकारी दी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image