Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsJhunjhunu News : BJP की पूर्व सांसद संतोष अहलावत का विवादित बयान,पीएम...

Jhunjhunu News : BJP की पूर्व सांसद संतोष अहलावत का विवादित बयान,पीएम मोदी को वोट नहीं दिया तो….Video वायरल

राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोर पकड़ चुका है,चुनावी सभाओं का भी आयोजन किया जा रहा.जिसमें नेता एक दूसरे पर निशाना साधते हुए देखे जा सकते है.इसी बीच बीजेपी की पूर्व सांसद संतोष अहलावत का विवादित बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने भरे मंच से खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि पीएम मोदी को वोट नहीं दिया तो 5 साल घुसने नहीं दूंगी.

दरअसल झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ विधानसभा में लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.जिसमें पूर्व सांसद अहलावत ने अपने संबोधन में कहा-सभी अधिकारी कर्मचारी कान खोलकर सुन लें.मेरे किसी कार्यकर्ता को परेशान किया तो ठीक नहीं होगा.जो पीएम मोदी को वोट नहीं देगा.उस आदमी को कोई हक नहीं कि वह सूरजगढ़ विधानसभा में कुर्सी पर बैठकर नौकरी करे. 5 साल घुसने नहीं दूंगी.आगे उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में तो मुझे आप लोगों ने कत्ल कर दिया.ये आखिरी मौका है. अगर इस बार भी चूक गए तो मैं फिर स्कूल चलाऊंगी. पार्टी से भी बोल दूंगी कि मेरे बस की बात नहीं. भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने मुझे अपनी बेटी दी है. वो मेरे संबंधी हैं. वो जितने मेरे हैं उतने ही आपके भी हैं.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पूर्व सांसद संतोष अहलावत के विवादित बयान से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह साफ कहती नजर आ रही हैं कि सभी अधिकारी कर्मचारी कान खोलकर सुन लें.मेरे किसी कार्यकर्ता को परेशान किया तो ठीक नहीं होगा.जो पीएम मोदी को वोट नहीं देगा.उस आदमी को कोई हक नहीं कि वह सूरजगढ़ विधानसभा में कुर्सी पर बैठकर नौकरी करे. 5 साल घुसने नहीं दूंगी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image