Wednesday, July 8, 2026
HomeIndiaShopian Encounter : शोपियां में लश्कर कमांडर जाकिर अहमद गनी ढेर, सेना-पुलिस...

Shopian Encounter : शोपियां में लश्कर कमांडर जाकिर अहमद गनी ढेर, सेना-पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा का स्वयंभू कमांडर जाकिर अहमद गनी मारा गया। पांच दिन तक चले ऑपरेशन में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। गनी 2023 में लापता होने के बाद टीआरएफ में शामिल हुआ था।

Shopian Encounter : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, मीमांदर इलाके में तीन जुलाई से चल रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने यह कार्रवाई की, जिससे क्षेत्र में आतंकवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की पुष्‍ट‍ि

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तुम सिर्फ कुछ दूर तक भाग सकते हो लेकिन हमारी नजरों से छिप नहीं सकते। राष्ट्रीय राइफस (आरआर) और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में शोपियां के विशेष अभियान समूह ने लश्कर के एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मारे गए आतंकी की पहचान जाकिर अहमद गनी (26) के रूप में की, जो प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन का स्वयंभू कमांडर था। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी जिले कुलगाम के मोटलहामा इलाके के निवासी गनी 27 सितंबर 2023 को घर से काम की तलाश में निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चल पाने के बाद परिवार के सदस्यों ने तीन अक्टूबर, 2023 को कुलगाम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पांच दिन बाद आतंकवादी अभियान सफल

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद गनी लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा, आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) में शामिल हो गया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कुलगाम थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तीन जुलाई को सीसीटीवी कैमरों में मीमांदर इलाके के एक घने बाग में दो आतंकियों को देखा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना की 55 आरआर और 44 आरआर, तथा सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने पिछले पांच दिनों से इस इलाके की घेराबंदी की हुई थी, जिसके दौरान दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी। उन्होंने बताया कि सेना की विशेष आतंकवाद विरोधी इकाई ‘विक्टर फोर्स’ ने घने बाग से भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद करने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए, साथ ही इलाके में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई। गनी के अलावा, दूसरे आतंकवादी की पहचान लतीफ के रूप में की गई है जो पिछले साल इस संगठन में शामिल हुआ था।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जानें एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image