Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsJammu Kashmir News: उधमपुर में आंतकियों को पकड़ने के लिए सेना का...

Jammu Kashmir News: उधमपुर में आंतकियों को पकड़ने के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी, राजौरी के कालाकोट में भी की घेराबंदी

जम्मू, जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे आतंकवादियों को ढूंढने के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी तलाश अभियान जारी है.अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तलाश अभियान के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं.

”संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा”

उन्होंने बताया कि बसंतगढ़ के पाथी नाला खानेड़ इलाके में पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.यहां मंगलवार की देर रात आतंकवादियों का एक समूह दिखाई दिया था.अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी अभी भी जंगल में छिपे हैं और उन्हें मार गिराने के उद्देश्य से सुबह घेराबंदी बढ़ाने के लिए और अधिक सुरक्षा बलों को भेजा गया.

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी घायल

इस बीच, 2 आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले के कालाकोट इलाके में दियार गाला जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.बताया जा रहा है कि इनमें से एक आतंकवादी घायल हो गया है.उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी गुंडा गांव में सुरक्षा बलों के साथ हाल ही में हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था, लेकिन वह भाग निकला था.अधिकारियों ने बताया कि दियार गाला में देखे गए दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular