Sunday, November 15, 2026
HomeLatest Newsअफगानिस्तान के इस क्रिकेट पर लगा 5 साल का प्रतिबंध, इस मामले...

अफगानिस्तान के इस क्रिकेट पर लगा 5 साल का प्रतिबंध, इस मामले में पाया गया दोषी, खिलाड़ी ने खुद मानी गलती

इस्लामाबाद, अफगानिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इहसानुल्लाह जन्नत को मैच फिक्सिंग के आरोप में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है.अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी.एसीबी ने कहा कि बल्लेबाज जन्नत ने इस साल काबुल प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र के दौरान ICC की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन किया.

ACB ने बयान में कहा,”जन्नत को ICC भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है और इस कारण उस पर क्रिकेट से संबंधित सभी गतिविधियों से 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है.उसने आरोपों को स्वीकार कर लिया है और भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने की बात कबूल कर ली है.”जन्नत अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान नवरोज मंगल का छोटा भाई है.उसने अफगानिस्तान की तरफ से 3 टेस्ट और 16 वनडे मैच खेले हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image