Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsSrinagar Bomb Threat : विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी के...

Srinagar Bomb Threat : विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका विमान संचालन,सवार थे 178 यात्री,पढ़ें पूरी खबर

श्रीनगर, श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक विमान में बम होने की धमकी के बाद अधिकारियों द्वारा एहतियाती कदम उठाते हुए उड़ान संचालन 1 घंटे के लिए रोक दिया गया.अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को नई दिल्ली से आने वाली ‘एयर विस्तारा’ की एक उड़ान में बम की सूचना मिली.इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) सहित अन्य प्राधिकारियों की तरफ से तत्काल ऐहतियाती कदम उठाए गए.

फोन के जरिए मिली बम की सूचना

उन्होंने कहा कि दोपहर के आसपास हवाई अड्डे पर बम की सूचना से जुड़ा एक फोन आया था.इस विमान में 178 यात्री सवार थे.उन्होंने बताया कि हवाईअड्डे पर उतरने के तुरंत बाद विमान को एक अलग खाली जगह की ओर ले जाने का निर्देश दिया गया और यात्रियों और चालक दल को बाहर निकाला गया.

तलाशी में नहीं मिला विस्फोटक

उन्होंने बताया कि विमान की गहन तलाशी ली गई और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते को भी तैनात किया गया.उन्होंने बताया कि तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला.

फ्लाइट का संचालन फिर शुरू

अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन को लगभग 1 घंटे तक रोकना पड़ा, जिसे बाद में फिर से शुरू किया गया और इस बात की जांच की जा रही है कि धमकी भरा फोन कहां से आया था.

एयरलाइन के प्रवक्ता ने क्या कहा ?

इस बीच एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली विस्तार की उड़ान यूके 611 में एक ‘सुरक्षा चिंता’ थी, जिसे उड़ान के दौरान कर्मचारियों के ध्यान में लाया गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image