Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsJammu & Kashmir Grenade Attack : श्रीनगर में रविवार बाजार में आतंकियों...

Jammu & Kashmir Grenade Attack : श्रीनगर में रविवार बाजार में आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 5 लोग घायल

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर शहर के एक रविवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस घटना में 5 लोग घायल हो गए. विस्फोट के कारण इलाके में दहशत फैल गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया. दुकानदारों को छिपने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा.

पर्यटक स्वागत केंद्र के पास हुआ हमला

व्यापक सुरक्षा वाले पर्यटक स्वागत केंद्र (टीआरसी) के निकट यह हमला हुआ. बता दें कि ये हमला श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर को मार गिराए जाने के एक दिन बाद हुआ है.

सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन किया शुरू

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने और आतंकवादियों की तलाश के लिए खोजबीन अभियान शुरू करने के वास्ते पुलिस और अर्धसैनिक बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image