Friday, October 30, 2026
HomeIndiaJaishankar ने अमेरिका में महावाणिज्य दूतों के सम्मेलन अध्यक्षता की, द्विपक्षीय संबंधों...

Jaishankar ने अमेरिका में महावाणिज्य दूतों के सम्मेलन अध्यक्षता की, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका में भारतीय महावाणिज्य दूतों के सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों और प्रवासी भारतीयों से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की।

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों के सम्मेलन में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और प्रवासी भारतीयों से संबंधी गतिविधियों को दिए जाने वाले समर्थन की समीक्षा की. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘हमारे द्विपक्षीय संबंधों और प्रवासी भारतीयों से संबंधी गतिविधियों के लिए समर्थन की समीक्षा की. भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के लिए हमारे दूतावास और वाणिज्य दूतावासों की प्रतिबद्धता एवं प्रयासों की सराहना करता हूं.’

जयशंकर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में आयोजित ‘‘महावाणिज्य दूत सम्मेलन’’ की अध्यक्षता की जिसमें अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा, वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास में मिशन उप प्रमुख नामग्या खम्पा के साथ-साथ अटलांटा, बोस्टन, शिकागो, ह्यूस्टन, लॉस एंजिलिस, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावासों के सभी दूतों ने हिस्सा लिया.

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

महावाणिज्य दूत विनय प्रधान के नेतृत्व में न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वाणिज्य दूतावास परिसर में जयशंकर का स्वागत करना ‘‘सम्मान’’ की बात थी. उनका नजरिया, मार्गदर्शन और नेतृत्व भारत-अमेरिका साझेदारी के लिए काम करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव से की थी मुलाकात

जयशंकर ने एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की थी. जयशंकर के साथ संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश, संयुक्त राष्ट्र में उप-स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के अधिकारी भी मौजूद थे.

जयशंकर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मिलकर अच्छा लगा. वर्तमान वैश्विक व्यवस्था और बहुपक्षवाद पर इसके प्रभावों के उनके आकलन की सराहना करता हूं. विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर उनके दृष्टिकोण की भी सराहना करता हूं.’

जयशंकर ने कहा कि उन्होंने भारत के विकास और उन्नति के लिए गुतारेस के स्पष्ट एवं निरंतर समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही भारत यात्रा पर आएंगे. गौरतलब है कि जयशंकर G-7 समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए कनाडा में थे जहां उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की और अन्य वैश्विक समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं.

ये भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: NDA की सुनामी के बावजूद BJP के इन 12 प्रत्याशियों की हुई हार, कांग्रेस के 61 में से सिर्फ 6 उम्मीदवार ही जीत कर पाए दर्ज

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image