Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsJaipur में 17 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, क्राइम...

Jaipur में 17 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच CST टीम की कार्रवाई, 85 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद

जयपुर में क्राइम ब्रांच CST टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के आरोप में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अशोक नगर थाना क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी के पास से 85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है।

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (क्राइम ब्रांच सीएसटी) ने अशोक नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान तस्कर के पास से 85 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक भी बरामद की है।

स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 17 लाख

पुलिस के अनुसार जब्त की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 17 लाख रुपये बताई की गई है। सीएसटी ने यह कार्रवाई इंटेलिजेंस की सूचना पर की है। जो कच्ची बस्ती में रहकर मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहा था। फिलहाल अशोक नगर थाना पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है।

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत सीएसटी ने अशोक नगर थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स (स्मैक) की तस्करी करने वाले आरोपित रवि कुशवाह (23) निवासी रोन भिंड (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। जो अशोक नगर थाना इलाके में स्थित भोजपुरा कच्ची बस्ती में काफी समय से रहकर ड्रग्स तस्करी कर रहा था.

जयपुर क्राइम ब्रांच की इंटेलिजेंस टीम की सूचना पर ड्रग्स सप्लाई लेकर आए तस्कर को पकड़ने के लिए इलाके में दबिश दी गई। जहां संदिग्ध तस्कर को दबिश देकर पकड़ने पर तलाशी में 85 ग्राम स्मैक मिली। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 17 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें: ‘युवाओं को नौकरी देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, छात्रों से बजट पूर्व संवाद में CM Bhajanlal Sharma ने कहा- ‘पिछले 2 वर्षों में कोई पेपर लीक नहीं हुआ’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular