Wednesday, July 8, 2026
HomeLatest Newsजयपुर के SMS अस्पताल के डॉक्टर नंद लाल डिसानिया ने की खुदकुशी,...

जयपुर के SMS अस्पताल के डॉक्टर नंद लाल डिसानिया ने की खुदकुशी, घर में फंदे से लटका मिला शव

जयपुर के SMS अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. नंद लाल डिसानिया ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Jaipur News: SMS अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग (मेडिकल ज्यूरिस्ट) के विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. नंद लाल डिसानिया ने आत्महत्या कर ली. उनका शव घर में फंदे से लटका मिला. बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. जब परिजन वापस लौटे तो उन्होंने डिसानिया को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनके शव को एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

आर्थिक धोखाधड़ी के मामले के बाद तनाव में थे

जानकारी के अनुसार, डॉ. डिसानिया के परिवार के एक सदस्य के खिलाफ कुछ वर्ष पहले आर्थिक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से वह मानसिक तनाव में चल रहे थे. हालांकि, पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के पीछे किसी एक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

फोरेंसिक मेडिसिन के विशेषज्ञ थे डॉ. डिसानिया

डॉ. नंद लाल डिसानिया का SMS मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में करीब 30 वर्षों का लंबा करियर रहा. फोरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता और अनुभव के कारण उन्हें प्रदेश के प्रमुख विशेषज्ञों में गिना जाता था.
करीब दो महीने पहले ही उनकी मौजूदगी में SMS अस्पताल में आधुनिक फोरेंसिक लैब का उद्घाटन किया गया था. डॉ. डिसानिया अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं. उनका बेटा भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और अपने पिता के पदचिह्नों पर आगे बढ़ रहा है.

SMS मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने जताया दुख

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. डिसानिया बेहद मिलनसार और कर्मठ व्यक्ति थे. उन्होंने कहा, “डॉ. नंद लाल डिसानिया बहुत हंसमुख स्वभाव के थे. अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते थे. उन्होंने कभी किसी परेशानी का एहसास नहीं होने दिया. उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी कुछ कहना संभव नहीं है. हम सभी बेहद दुखी हैं.’

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने निज्जर हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को बनाया आरोपी, FBI ने 50 हजार डॉलर का इनाम किया घोषित


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image