जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, कंट्रोल रूम में फोन कर CMO को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सवाई माधोपुर निवासी एक शख्स को डिटेन किया है। फिलहाल उससे प्रतापनगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, धमकी से जुड़े पूरे मामले की पड़ताल अशोक नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किस वजह से दी गई और इसके पीछे आरोपी की मंशा क्या थी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। मामले में पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जयपुर CMO को बम से उड़ाने की धमकी, सवाई माधोपुर निवासी शख्स हिरासत में
जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर CMO को धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने सवाई माधोपुर निवासी एक शख्स को डिटेन किया है। फिलहाल प्रतापनगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जबकि अशोक नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस धमकी के पीछे की वजह और आरोपी की मंशा का पता लगाने में जुटी है।



