Friday, November 20, 2026
HomeLatest NewsJaipur Bomb Threat : 'हर व्यक्ति मारा जाएगा, आप सभी केवल मौत...

Jaipur Bomb Threat : ‘हर व्यक्ति मारा जाएगा, आप सभी केवल मौत के हकदार’, जयपुर के कई अस्पतालों को ई-मेल के जरिये मिली बम की धमकी

जयपुर, जयपुर के कई अस्पतालों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-मेल भेजने वाले ने दावा किया है कि अस्पताल के बिस्तरों के नीचे और स्नानागार में बम रखे गए हैं.

4 अस्पतालों ने की धमकी भरा ई मेल मिलने की पुष्टि

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने पीटीआई से कहा, ”अभी तक 4 अस्पतालों ने इस तरह का ई-मेल मिलने की पुष्टि की है.उन्होंने कहा कि और भी कई अस्पतालों को इस प्रकार का ई-मेल मिलने की आशंका है और अन्य अस्पताल ई-मेल देखने के बाद इस बात की पुष्टि करेंगे.जोसेफ ने कहा कि इससे पहले जयपुर हवाई अड्डे और विद्यालयों में भी बम होने की इस तरह की धमकियां मिली थीं.

ई-मेल में लिखी है ये बात

अस्पतालों को मिले ई-मेल में लिखा है, ‘मैंने अस्पताल की इमारत में बम रखा है. बम अस्पताल के बिस्तरों के नीचे और स्नानागारों के अंदर छिपाए गए हैं. अस्पताल के अंदर मौजूद हर व्यक्ति मारा जाएगा या उसके अंग कट जाएंगे. आप में से कोई भी बच नहीं पाएगा.आप खून से लथपथ हो जाएंगे. आप सभी केवल मौत के हकदार हैं.इस नरसंहार के पीछे आतंकवादी ‘चिंग और कल्टिस्ट’ का हाथ है.”पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image