Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsJAC 12th Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी...

JAC 12th Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, साइंस में अंकिता ने तो कॉमर्स में रेशमी कुमारी टॉपर

JAC 12th Result 2025: झारखंड अधिविध परिषद (JAC) द्वारा शनिवार को घोषित विज्ञान और वाणिज्य संकाय की 12वीं की परीक्षा के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया. जेएसी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की

परिणामों में लड़कियों ने मारी बाजी

JAC के सचिव जयंत मिश्रा ने बताया कि विज्ञान में 79.26 फीसदी और वाणिज्य में 91.92 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. उन्होंने बताया कि विज्ञान में 80.53 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.47 फीसदी रहा. वाणिज्य संकाय में 95.05 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि 89.61 प्रतिशत लड़के सफल हुए.

विज्ञान संकाय में अंकिता, वाणिज्य में रेशमी कुमारी टॉपर

गोविंदपुर के राजकीय उच्च विद्यालय की छात्रा अंकिता दत्ता 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय में राज्य की टॉपर बनीं, जबकि चाईबासा के ‘सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज’ की छात्रा रेशमी कुमारी वाणिज्य संकाय में 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहीं.

विज्ञान संकाय में 78,186 स्टूडेंट ने अच्छे अंक प्राप्त किए

मिश्रा ने कहा कि विज्ञान संकाय की परीक्षा में शामिल हुए 98,634 छात्रों में से 78,186 ने अच्छे अंक प्राप्त किए. कुल परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 6.56 प्रतिशत अधिक रहा. पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.70 प्रतिशत था. कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से 58,720 छात्र प्रथम श्रेणी, 19,383 छात्र द्वितीय श्रेणी और 63 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए.

वाणिज्य संकाय में 20,285 स्टूडेंट हुए पास

वहीं 12वीं कक्षा की वाणिज्य संकाय की परीक्षा में 22,066 छात्र शामिल हुए और 20,285 छात्र उत्तीर्ण हुए. पिछले वर्ष वाणिज्य संकाय में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.60 प्रतिशत था. अधिकारियों ने बताया कि 12,829 छात्र प्रथम श्रेणी, 7,234 छात्र द्वितीय श्रेणी और 222 छात्र तृतीय श्रेणी के अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए.

लातेहार जिला विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में अव्वल रहा. राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने नतीजों के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विभाग को बधाई दी.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी स्टूडेंट को बधाई

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी. गंगवार ने ‘एक्स’ पर कहा, “यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। मैं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.’

सोरेन ने ‘एक्स’ पर कहा, “झारखंड अधिविध परिषद (जेएसी) बोर्ड की 12वीं कक्षा की वाणिज्य और विज्ञान की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular