Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsजेल में बंद Arvind Kejriwal का तेजी से घट रहा वजन,AAP नेता...

जेल में बंद Arvind Kejriwal का तेजी से घट रहा वजन,AAP नेता आतिशी ने जताई चिंता,कही ये बात

नई दिल्ली,आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बुधवार को दावा किया कि 21 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है.आतिशी ने साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केजरीवाल को जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया.

जेल प्रशासन ने दावों को किया खारिज

हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है.केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केजरीवाल की हालत सामान्य है.केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन(मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में गिरफ्तार किया है.उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

आतिशी ने केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर क्या कहा ?

आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,”अरविंद केजरीवाल को मधुमेह है.सेहत से जुड़ी समस्याओं के बावजूद वह 24 घंटे देश की सेवा में लगे हैं.गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का वजन 4.5 किलोग्राम कम हुआ है.यह चिंताजनक है.भाजपा उन्हें जेल में डालकर उनकी सेहत से खिलवाड़ कर रही है, आतिशी ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो न केवल पूरा देश बल्कि भगवान भी उन्हें माफ नहीं करेंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image